• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस ने पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को 6 साल बाद प्रेमी के साथ किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
5 Views

तिलहर पुलिस ने पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को 6 साल बाद प्रेमी के साथ किया गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने छह साल बाद खुलासा करते हुए दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस, एसओजी और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सरयू पुलिया के पास से कपिल गंगवार और सुनीता गंगवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पिपरा निवासी सतीश चंद्र की मौत पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, लेकिन विवेचना के दौरान यह हत्या का मामला निकला। मृतक की पत्नी सुनीता गंगवार का अपने ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम संबंध था। पति द्वारा विरोध करने पर दोनों ने मिलकर साजिश रची और पहले खाने में जहर दिया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले नोएडा में छिपे रहे, बाद में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में जाकर रहने लगे। वहां कपिल एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था और दोनों ने अपनी पहचान छिपा रखी थी।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर ₹25-₹25 हजार का इनाम घोषित था। इनके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और न्यायालय में मामला विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 24 मई 2026 को निर्धारित है।

क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी सर्विलांस और लगातार निगरानी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!