• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट ने पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल का किया गठन, अजय कांत मौर्या सर्व संपति से चुने गए अध्यक्ष

ByTen News One Desk

Jan 23, 2025
326 Views

चौहान गुट ने पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल का किया गठन, अजय कांत मौर्या सर्व संपति से चुने गए अध्यक्ष



टेन न्यूज़ !! २३ जनवरी २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी जिला में पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें अजय कांत मौर्या को पीढ़ी चौराहा का सर्व संपति से अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही मोहन लाल मौर्या को कोषाध्यक्ष दिनेश तिवारी संगठन मंत्री दिनेश मौर्या वरिष्ठ महामंत्री राम सनेही उपाध्यक्ष रवि तिवारी मीडिया प्रभारी संरक्षक में दिलीप मौर्या, हरिकेश, मो०हनीफ, नवीन कुमार मौर्या, अजय सोनी वरिष्ठ सचिव राज बहादुर पाल, सूर्यकांत तिवारी, संरक्षक (प्रधान) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमाला व मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेष अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान ने कहा कि आज से पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल के हर समस्या की जिम्मेदारी मैं लेता हूं किसी भी प्रकार का व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान के साथ प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह जिला अध्यक्ष मो०उमर जी प्रदेश मीडिया प्रभारी एस. के. सोनी जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान आदि मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!