• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट महिला जिलाध्यक्ष ने किया विस्तार, रजिया बानो को मिली सलोन महिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

ByTen News One Desk

Sep 24, 2024
194 Views

चौहान गुट महिला जिलाध्यक्ष ने किया विस्तार, रजिया बानो को मिली सलोन महिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी



महजबी बानो पाल को बनाया गया सलोन व्यापार मंडल का महिला उपाध्यक्ष


टेन न्यूज़ !! २४ सितम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली।


जनपद में व्यापारियों की समस्या को समझने, उनके दुख दर्द में शरीक होने और हर तरह से उनकी मदद करने तथा जनपद रायबरेली सहित कई जनपदों में मिलने वाली लावारिस शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने वाले ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी ने चौहान गुट व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए सलोन व्यापार मंडल का गठन किया।

जिसमें सलोन व्यापार मंडल रजिया बानो अध्यक्ष और महजबी बानो पाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर उनके साथ अंजली, कोमल सिंह, सोनम सिंह, जरीन बानो, जरीन बानो, अंजली विश्वकर्मा, ताहीना, हिना परवीन, आसमा, नेहा सिंह, प्रीती यादव, शिवानी यादव, श्वेता, दिव्यानी, प्रियांशी, नाजिया, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर व्यापार मंडल में स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान और महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष रजिया बानो ने कहा कि जनपद में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा से संघर्ष करते हुए देखा है, हर धर्म की लावारिस लाशों का बिना किसी भेदभाव के उनके धर्म के हिसाब से निशुल्क अंतिम संस्कार करवाते देखा। इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं कि चौहान गुट के साथ काम करने का मौका मिला।

उन्होंने यह भी कहा की एक सप्ताह के अंदर समस्त व्यापारियों को भी चौहान गुट टीम से जोड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए लड़ता रहा है।

24 घंटे कभी भी यहां तक कि आधी रात को भी मेरा फोन उठता है और किसी भी मुसीबत के समय मैं व्यापारियों की मदद के लिए तैयार रहता हूं। मेरे जीते जी हमारे किसी भी व्यापारी भाई का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!