• Mon. Jul 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तराखंड : एसएसपी अजय गणपति ने प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लिया, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
4 Views

उत्तराखंड : एसएसपी अजय गणपति ने प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लिया, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश


जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को बताया पुलिस की सबसे बड़ी पहचान


टेन न्यूज ii 06 जुलाई 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश दिया। सम्मेलन का उद्देश्य युवा पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित करना था।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान अनुशासन, ईमानदारी और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार से होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे ड्यूटी के दौरान ही नहीं, बल्कि ऑफ-ड्यूटी समय में भी अनुशासन, मर्यादा और पुलिस विभाग की गरिमा का पूर्ण रूप से पालन करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा जनता के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सीख दी।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रशिक्षु आरक्षी अपने प्रशिक्षण का सदुपयोग करते हुए भविष्य में एक अनुशासित, दक्ष और जनहितैषी पुलिसकर्मी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!