भारत-नेपाल सीमा के गुडमी गांव को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 169 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास

सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर
बनबसा (चम्पावत)/उत्तराखंड । भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित गुडमी गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में करीब 169 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।![]()
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गुडमी गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। 169 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।