उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

न्याय पंचायत रूज़वारी की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक सलोना कुशवाहा ने किया शुभारंभ

By Ten News One Desk

Published on:

144 Views

न्याय पंचायत रूज़वारी की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक सलोना कुशवाहा ने किया शुभारंभ

टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

न्याय पंचायत रूज़वारी, विकास क्षेत्र तिलहर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय कुआंडांडा में बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने खेलकूद, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खुशबू शर्मा एवं श्रीमती प्रवेश दिवाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश शास्त्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद गंगवार, ब्लॉक मंत्री अशोक कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेंद्र कमल मधुकर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष सक्सेना, स्वाति भदौरिया, व्यास मुनि, डाल सिंह, रश्मि सक्सेना, रश्मि गुप्ता, अमित सिंह, देवेंद्र कुमार, अमर सिंह, महेश, राहुल सक्सेना, ज्ञानेंद्र सिंह, सत्येंद्र, आशुतोष, श्रीमती सुमन लता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से बच्चे न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं बल्कि अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व जैसे गुण भी सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने गांव, ब्लॉक, जिले और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और उत्साहपूर्ण माहौल में प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment