• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 25 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Nov 17, 2024
166 Views

तिलहर में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 25 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण



टेन न्यूज़!! १७ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


एडीएम संजय पांडे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ! जिसमें फरियादियों की कुल 25 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस दौरान एडीएम ने मृतक पुरुष खातेदारों की 22 महिला वारिस मुखिया को खतौनियां प्रदान की।

एडीएम संजय पांडे ने सबसे पहले लंबित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी करते हुए उपजिलाधिकारी से तत्काल लंबित शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के दौरान जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें सर्वाधिक पाए जाने पर एडीएम ने उपजिलाधिकारी से तत्काल जमीनों को कब्जा मुक्त कर जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान राशन कार्ड न बनने की शिकायतें भी प्रमुखता से लोगों ने उठाई। समाधान दिवस के बाद एडीएम संजय पांडे ने पुरुष खातेदारों की मौत होने के बाद भू संपत्ति की बारिस बनी उसकी पत्नी के नाम खतौनी बनवाकर ऐसी 22 बारिस मुखिया महिलाओं को खतौनी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *