• Thu. May 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील सदर कन्नौज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ

ByTen News One Desk

Nov 16, 2024
293 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील सदर कन्नौज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ



जिलाधिकारी ने तहसील सदर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन किया।


सदर में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 98 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से  05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित किया गया।


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विद्युत कनेक्शन, भूमि विवाद, शौचालय, वृद्वा/दिव्यांग/निराश्रित महिला पेंशन आदि से संबंधित लोगो की समस्यायंे सुनने के पश्चात अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों द्वारा जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में किया जाये।
फरियादी को बार-बार सम्पूर्ण सभाधान दिवस/कार्यालय में चक्कर न लगाना पडें, शिकायती पत्र मिलने के उपरान्त शिकायत का निस्तारण की कार्यवाही तत्काल शुरु की जाये। इसे मुख्यतः श्रेणी में रखा जाये। प्रत्येक दशा में शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। कोई भी शिकायत लंबित नही रहना चाहिए।
      सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुधेश गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर श्री रामकेश सिंह, तहसीलदार श्री हिमाशु प्रभाकर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!