कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

तिलहर में कांग्रेस नेताओं ने Sonia Gandhi के स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

By Ten News One Desk

Published on:

9 Views

तिलहर में कांग्रेस नेताओं ने Sonia Gandhi के स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)। Indian National Congress के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर तिलहर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना की। इस दौरान कच्यानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शाह शमशुद्दीन मियां की मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और देश में अमन, शांति एवं भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक सौहार्द की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली, जब मजार के सामने से गुजर रही रामनवमी की बारात का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, फुरकान अहमद कुरेशी, प्रत्यूष मिश्रा, बकार वारसी, रफीउल हसन, तिलहर नगर अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जाने आलम खान, दानिश शेख, कटरा नगर अध्यक्ष अच्छन खान, अफजाल हुसैन खान, नईम यार खां, अजय पाठक, डॉ. मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद शारिक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!