कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय घेराव को जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत

By Ten News One Desk

Published on:

52 Views

शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय घेराव को जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत

टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट: पंकज कुमार, लोकेशन : शाहजहांपुर, शाहजहांपुर में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद भिड़ंत हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की सतर्कता से बड़ा टकराव टल गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कांट से पंकज कुमार की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!