दिल्ली में क्राइम थमनें का नाम नही ले रहा, 14 साल के लड़के से हैवानियत,मौत
टेन न्यूज़ !! २८ जुलाई २०२५ !! नरेश शर्मा, दिल्ली
दिल्ली में क्राइम थमनें नाम नही ले रहा दिल्ली मे बदलें की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है यहां 13 लोगों ने मिलकर 14 साल के लड़के का यौन उत्पीडन किया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी बताया जा रहा है कि उसने राइवल गैंग के सदस्य की मुखबिरी का शक था और इसी के चलते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई
जिन 13 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया उनमें कई नाबालिग थे पुलिस को लड़के शव एक नहर से मिला था उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 24 वार के निशान थे इसके मुख्य आरोपी 19 साल के कृष्णा उर्फ भोला समेत 10 लोग पुलिस की गिरफ़्त मे है पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को मेरठ के कांवड़ कैंप में दबोचा था यहां पर पुलिस भी कांवड़िया बन कर पहुंचीं थीं मुख्य आरोपी कृष्णा ने हत्या की योजना बनाई थी
क्योंकि उसे लगता था कि मृतक उसके प्रतिद्वंद्वियो बधवार बंधुओं मोनू और सोनू का मुखबिर था जिन्होंने पिछले साल उस पर हमला करवाया था बुधवार बंधु फिलहाल संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कई अवैध गतिविधियों जिसमें अवैध शराब व्यापार और डकैती शामिल हैं यह मामला 1 जुलाई का है जब समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में दोपहर 3,10 बजे एक शव के बारे मे पीसीआर काॅल आईं थीं पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने कहा एक युवक का शव मुनक नहर मे पूरी तरह से नग्न अवस्था में पड़ा मिला
उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था और शरीर पर चाकू के कई घाव थे बाद मे उसकी पहचान एक 14 वर्षोंय लड़के के रूप में हुई और बी एन एस की धारा 103 (1) और 238 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या कितनी बेरहमी से की गई थी एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके शरीर पर 24 चाकू के घाव थे रिपोर्ट भी किया गया है कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 को भी अब मामले मे जोड़ दिया गया है पुलिस ने हरिद्वार में तीन फरार आरोपियों का पता लगाया जो खुद को कांवड़ यात्री बता रहे थे









