• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीह थाना पुलिस ने पछुवा बारा गांव में गोली मारने की घटना का किया पर्दाफ़ाश

ByTen News One Desk

May 12, 2025
307 Views

डीह थाना पुलिस ने पछुवा बारा गांव में गोली मारने की घटना का किया पर्दाफ़ाश



टेन न्यूज़ !! १२ मई २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पछुआ बारा गांव में रतिपाल साहू को गोली मारने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में रतिपाल के दो बेटों, अशोक और अभय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रतिपाल के बेटों ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रतिपाल ने अपने बेटों को संपत्ति से बेदखल करने के लिए मुकदमा दायर किया था। बेटों को डर था कि वे यह मुकदमा हार जाएंगे, जिसके चलते उन्होंने अपने पिता की हत्या की साजिश रची।

डीह पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अशोक और अभय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!