• Thu. Jun 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हलियापुर उमरा ग्राम सभा में निर्मम हत्या पर गहरा दुःख, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु प्रशासन को निर्देशित

ByTen News One Desk

May 10, 2026
36 Views

हलियापुर उमरा ग्राम सभा में निर्मम हत्या पर गहरा दुःख, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु प्रशासन को निर्देशित


टेन न्यूज़ !! १० मई २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर/बल्दीराय:

हलियापुर उमरा ग्राम सभा में निर्मम हत्या पर गहरा दुःख, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु प्रशासन को निर्देशित।
ग्रामसभा में श्री विजय कुमार अग्रहरि जी (35 वर्ष) की कुल्हाड़ी से काटकर की गई निर्मम हत्या की हृदय विदारक सूचना अत्यंत दुखद और निंदनीय है।

पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि जी एवं मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि जी ने की और उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में ढांढस बंधाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, आदरणीय मेरा भाजपा परिवार ने उप जिलाधिकारी (SDM) एवं क्षेत्राधिकारी (CO) बल्दीराय सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की है। पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने और परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की प्रबल अनुशंसा की है।

दुःख की इस घड़ी मैं और भारतीय जनता पार्टी परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि यह मैटर में पुलिस को सूचना देना जरूरी था और बिना सूचना दे इस तरह घटना घट गई इसलिए इस प्रकार घटनाएं पर कार्रवाई होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!