• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, SC/ST एक्ट और आरक्षण के खिलाफ भरी हुंकार

ByTen News One Desk

Dec 14, 2025
116 Views

सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, SC/ST एक्ट और आरक्षण के खिलाफ भरी हुंकार



टेन न्यूज़ !! १४ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट – गुफरान खान, स्थान: रायबरेली/कलेक्ट्रेट


रायबरेली में आज सवर्ण आर्मी ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह फौजी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठकर सरकार से अपनी मांगें मनवाने की अपील की। सवर्ण आर्मी ने मांग की है कि देश में आरक्षण की व्यवस्था जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होनी चाहिए, ताकि हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

इसके साथ ही संगठन ने SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसे खत्म करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इसे हटाया नहीं जाता, तो सवर्णों की सुरक्षा के लिए ‘सवर्ण एक्ट’ का गठन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘सवर्ण आयोग’ बनाने की भी वकालत की, ताकि उनकी सुनवाई हो सके। बृजेंद्र सिंह फौजी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

बाइट:
बृजेंद्र सिंह फौजी (प्रदेश अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!