• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घने कोहरे पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, मां भगवती के जागरण में रातभर गूंजे जयकारे

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
8 Views

घने कोहरे पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, मां भगवती के जागरण में रातभर गूंजे जयकारे


राधा-कृष्ण की झांकी, काली-चामुंडा नृत्य और शिव विवाह ने मोहा मन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नगर में शनिवार की रात मां भगवती का दरबार भक्ति और उल्लास के साथ सजा। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सके। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के जागरण में शामिल हुए। देर रात तक भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा।

हनुमान जी की प्रतिमा के सामने प्रियाशी मां दुर्गा जागरण मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, काली-चामुंडा नृत्य, शिव विवाह, बजरंग नृत्य और गणपति की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक झांकियों के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

जागरण में गायक तारिक किशोर, ब्रज किशोर और पूजा बावरी ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और रातभर मां के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन में मोनू, रजनीश, दुर्वेश, सूरज, मोहित और शिवम सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!