• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बहगुल नदी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा के साथ मनाया छठी मैया का पर्व

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
4 Views

बहगुल नदी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा के साथ मनाया छठी मैया का पर्व


पूर्वांचल के परिवारों ने विधि-विधान से किया पूजन, नदी तट पर दिखी छठ महापर्व की रौनक


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नगर में छठी मैया का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल क्षेत्र के रहने वाले परिवारों ने बहगुल नदी के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नदी किनारे श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई।

व्रती महिलाओं ने छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। श्रद्धालुओं ने फल और पूजन सामग्री के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

छठ पर्व के दौरान बहगुल नदी का तट भक्तिमय माहौल में नजर आया। पूर्वांचल की परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस पर्व में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नदी किनारे पूजा-अर्चना के साथ छठ महापर्व की रौनक दिखाई दी।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!