• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चोरी की घटना को लेकर गांव में बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
24 Views

चोरी की घटना को लेकर गांव में बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत


टेन न्यूज ii 03 जून 2026 ii रिपोर्ट: प्रशांत वैश्य ब्यूरो

लोकेशन: सोनितपुर, असम

असम के सोनितपुर जिले के अंतर्गत ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के नंबर-3 रंगागड़ा गांव में चोरी की एक घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद विवाद और जटिल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राकियुल अली के घर में गत 28 मई को चोरी की घटना सामने आई थी। आरोप है कि घर में किसी सदस्य के मौजूद न होने का फायदा उठाकर दो युवतियों ने घर में रखे शोकेस का ताला तोड़ दिया और वहां से नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।

बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए गांववासियों की ओर से एक सार्वजनिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कथित तौर पर युवतियों के परिजनों ने राकियुल अली के घर से चोरी हुए करीब चार भरी चांदी के पायल और पांच हजार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था।

हालांकि, मामला उस समय नया मोड़ ले बैठा जब युवतियों के परिजनों ने राकियुल अली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर युवतियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर राकियुल अली ने भी युवतियों के पिता के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई है।

फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला उलझ गया है। किस पक्ष का दावा सही है और कौन-से आरोप निराधार हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। ढेकियाजुली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!