• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 27, 2024
289 Views

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मतगणना सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी रोजा में 4 जून को प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विधानसभावार कक्षों को देखा तथा शेष कार्यो को जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने मतगणना कक्षों में साफ-सफाई हेतु भी निर्देशित किया। डीईओ ने सीसीसीटीवी कन्ट्रोल रूम सहित ईवीएम तथा वीवीपैट से सम्बन्धित सुरक्षा बिन्दुओं को चेक किया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!