जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान एवं निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया![]()
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, निर्धारित समय-सीमा की प्राप्त की जानकारी
टेन न्यूज।। 15 सितंबर 2026।। डीपी सिंह, डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद में निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान तथा निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति तथा उनके पूर्ण होने की निर्धारित तिथियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य की निर्धारित समय-सीमा के संबंध में क्रीड़ा अधिकारी से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए पूछा कि परियोजना का निर्माण कार्य कितने समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य की नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित की जाए।