• Sun. Nov 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में अचानक तबीयत बिगड़ने से 24 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में कोहराम

ByTen News One Desk

Sep 15, 2026
79 Views

औरैया में अचानक तबीयत बिगड़ने से 24 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में कोहराम


बीमार पिता 15 वर्षों से चारपाई पर, पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक


टेन।। 15 सितंबर 2026।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के ग्राम पंचायत जसवंतपुर में मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से 24 वर्षीय युवक शिवम कुमार उर्फ शिवांक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शिवम कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए गैल गांव ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे 100 शैय्या अस्पताल, चिचोली रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी पांच बहनें हैं। वह पिछले करीब तीन वर्षों से नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) में सफाईकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। इसी नौकरी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

मृतक की पत्नी रोशनी, मां मिथलेश देवी और पिता महेश चंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले महेश चंद्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। तब से वह विकलांग अवस्था में चारपाई पर हैं। ऐसे में शिवम ही परिवार का मुख्य सहारा था।

शिवम की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!