तिलहर सभागार में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम![]()
टेन न्यूज।। 17 सितंबर 2026।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तिलहर सभागार में “आशीर्वाद का दीया” एवं बधाई संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार काठेरिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।![]()
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरुण यादव चैनू, जिला पंचायत सदस्य पति झब्बू सिंह यादव, तिलहर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान, हेतराम गंगवार सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।