• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ByTen News One Desk

Sep 28, 2024
229 Views

जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्त कार्यवाहीः डीएम

टेन न्यूज़ !! २८ सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात को सुगम बनाने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र तथा ब्लैक स्पॉट के चिन्हीकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र व ब्लैक स्पॉट पर साइनेज बोर्ड, रिफ्लेक्टर, संकेतक तथा लाइट आदि लगवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत बच्चे लाने-जे जाने हेतु जाली लगे ई-रिक्शा का ही प्रयोग करने, हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करते हुये हाईवे पर संचालित ई-रिक्शा पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा ई-रिक्शा के संचालन हेतु निर्धारित रोड मैप/रूट पर कलर कोडिंग की कार्यवाही कर तत्काल लागू करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस विभाग एवं मार्ग निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुये जनपद के मुख्य मार्गों पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार कार्य कराये जाये तथा नगर में मुख्य चौराहो पर लगे सभी आई०टी०एम०एस० चालू करने एवं आई०टी०एम०एस० से बिला हेल्मेट वाले दो पहिया वाहनों पर शतप्रतिशत चालान करने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करते समय वाहनों में कैमरा तथा कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच अनिवार्य की जाये।

उन्होंने कहा कि गत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर जांच की जाए तथा सभी की मैपिंग की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य तेजी से कराया जाए तथा वहां पर संकेतक, रिफ्लेक्टर लगाए जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अभिभावकों को जागरुक के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देश दिए कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले तथा ओवर लोडेड वाहनों का चालान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियम का कडा़ई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहित समिति के सदस्य व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रवक्ता परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या की जानकारी पूर्व में ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान मुख्यालय पर उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर सुचारु रूप से संचालित रहें। इसके अतिरिक्त शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, बाउंड्री वॉल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक तैयारियों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटोकॉपी मशीनों पर प्रतिबंध रहेगा तथा परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट : रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ, औरैया
कटरा में नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रयासों से वर्षों से लंबित बिजली समस्या का समाधान, लगवाया गया नया ट्रांसफॉर्मर
बीसलपुर : हज़रत सैय्यद मर्द साहब रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक शुरू, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

प्रवक्ता परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या की जानकारी पूर्व में ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान मुख्यालय पर उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर सुचारु रूप से संचालित रहें। इसके अतिरिक्त शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, बाउंड्री वॉल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक तैयारियों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटोकॉपी मशीनों पर प्रतिबंध रहेगा तथा परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट : रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ, औरैया

error: Content is protected !!