जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए एग एवं चिकिन कार्ट मीरानपुर कटरा में बकाया बिजली बिल पर सख्त कार्रवाई, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन तिलहर में महिला कर्मियों से मनचलो ने की बदसलूकी, हिरासत में लिए गए तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित
---Advertisement---

कड़ाके की ठंड में डीएम का रात्री निरीक्षण, फर्रुखाबाद में रैन बसेरों व अलाव व्यवस्था का लिया जायजा

By Ten News One Desk

Published on:

22 Views

कड़ाके की ठंड में डीएम का रात्री निरीक्षण, फर्रुखाबाद में रैन बसेरों व अलाव व्यवस्था का लिया जायजा

टेन न्यूज़ ii 23 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : ब्यूरो रिपोर्ट, लोकेशन : फर्रुखाबाद

एंकर
फर्रुखाबाद में कड़ाके की सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सर्द रात में रैन बसेरों और अलाव की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने देर रात शहर का दौरा किया।

उन्होंने नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चौकीदारों से जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी सबसे पहले फतेहगढ़ स्थित रैन बसेरा पहुंचे, जहां उन्होंने रजिस्टर की जांच की और रात गुजार रहे लोगों से सुविधाओं के बारे में बातचीत की।

इसके बाद वह लोहिया अस्पताल परिसर में बने तीमारदारों के रैन बसेरे पहुंचे और वहां हीटर, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके उपरांत जिलाधिकारी रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे, जहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

यहां उन्होंने चौकीदार से रजिस्टर में एंट्री और आधार कार्ड सत्यापन को लेकर पूछताछ की, जिस पर चौकीदार ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार ही एंट्री की जा रही है।

अंत में जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका द्वारा जलाए गए अलाव भी जलते हुए पाए गए। टेन न्यूज़ के लिए फर्रुखाबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

वाइट—
आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी,

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment