शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी BIG NEWS : तिलहर की बेटी बनी PCS अफसर, क्षेत्र का बढ़ाया मान Result 2026: तिलहर में रिजल्ट का जश्न: आर.पी. सिंह पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
---Advertisement---

ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश

टेन न्यूज ii 31 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जनपद ट्रेज़री ऑफिस (कोषागार कार्यालय) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, रजिस्टरों के रख-रखाव और परिसर की स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया।

डीएम ने डबल लॉक के भीतर सुरक्षित रखे ₹5000 मूल्य वर्ग के स्टांपों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ट्रेज़री जैसी महत्वपूर्ण संस्था में जनसामान्य का गहरा विश्वास जुड़ा होता है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान दीवारों पर नमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मरम्मत और पूरे परिसर की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालय सुव्यवस्थित और आकर्षक बना रहे। साथ ही, करीब एक दशक पुराने लेखपाल व अन्य परीक्षाओं से जुड़े अभिलेखों को नियमानुसार अभिलेखागार से निष्पादित कर हटाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ट्रेज़री की सुरक्षा, रिकॉर्ड व्यवस्था और स्वच्छता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार बनाए रखी जाएं।

इस अवसर पर कोषाधिकारी नीलम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!