• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएफसी रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी से गिरे सरिये की चपेट में आने से महिला की मौत

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
9 Views

डीएफसी रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी से गिरे सरिये की चपेट में आने से महिला की मौत


बेटे को देखने रेलवे लाइन के पास गई थी महिला, सिर में सरिया लगने से हुई गंभीर रूप से घायल


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसोली गांव में डीएफसी रेल लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घर के पास रेलवे लाइन पर छोटे बेटे को देखने गई महिला के सिर में मालगाड़ी से टूटकर गिरा लोहे का सरिया लग गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बैसोली गांव निवासी गीता देवी (40) पत्नी गजेंद्र सिंह अपने छोटे बेटे योगेंद्र को देखने के लिए घर के पास स्थित डीएफसी रेल लाइन की ओर गई थीं। इसी दौरान ट्रैक से मालगाड़ी गुजरने लगी। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के गुजरते समय उससे टूटकर लोहे का एक सरिया नीचे गिरा, जो गीता देवी के सिर में जा लगा। सरिया लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

मां को जमीन पर पड़ा देखकर बेटे योगेंद्र ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। जानकारी के अनुसार, बाद में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!