कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

मझोला के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा राहत कैम्प का आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

51 Views

मझोला के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा राहत कैम्प का आयोजन

टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत

जनपद पीलीभीत के मझोला क्षेत्र के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा विद्युत बिल राहत कैंप का आयोजन किया गया।

बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के अंतर्गत आयोजित इस कैंप में “पहले आए, ज्यादा लाभ पाए” योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत माफी और मूलधन के भुगतान में भारी छूट दी गई।

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मझोला के अवर अभियंता हर्देश प्रजापति ने अपनी टीम के साथ कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और मौके पर ही बिलों का भुगतान किया।

अवर अभियंता हर्देश प्रजापति ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन चरणों में भुगतान की सुविधा है। प्रथम चरण में मूलधन पर 25 प्रतिशत, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

यह योजना सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू है और 1 दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

कैंप में राधे कश्यप, मुकेश श्रीवास्तव, प्रेमशंकर, देवकीनंदन खत्री, ओमप्रकाश, गोकिल, रामअवतार, अभय श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, पन्नालाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!