• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शामली में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आरोपी मारा गया

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
49 Views

शामली में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आरोपी मारा गया


टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़,
शामली। जनपद शामली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रिहान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र के कसेरवा रोड पर लूट की घटनाओं की जांच के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का दावा है कि रिहान पर गाजियाबाद, बागपत समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों तथा दिल्ली और हरियाणा में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से एक अवैध हथियार, कथित रूप से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और अंगूठी बरामद होने की बात कही गई है।

घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!