• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाले से अतिक्रमण हटवाया, मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
4 Views

नाले से अतिक्रमण हटवाया, मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कन्नौज। उप जिलाधिकारी सदर वैशाली जी ने राजस्व टीम के साथ ग्राम घमाईच मऊ के मजरा संदोहन पुरवा में स्थलीय निरीक्षण कर नाले पर किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवा दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक नाले, रास्ते एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व टीम सतत निगरानी बनाए रखे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चिन्हित अन्य अतिक्रमणों के खिलाफ भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाए।

इसके उपरांत उप जिलाधिकारी सदर ने कन्नौज मंडी पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया तथा पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को गेहूं विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और भुगतान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

मंडी परिसर में चल रहे नाली निर्माण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि कार्य मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!