• Wed. May 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनगणना स्व-गणना अभियान में अधिकारियों का उत्साहपूर्ण सहभाग, आमजन से सहयोग की अपील

ByTen News One Desk

May 13, 2026
3 Views

जनगणना स्व-गणना अभियान में अधिकारियों का उत्साहपूर्ण सहभाग, आमजन से सहयोग की अपील


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कन्नौज में आज स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार की स्व-गणना जनपदीय मास्टर ट्रेनर श्री सस्मित कुमार द्विवेदी द्वारा कराई गई। स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसमें आवश्यक जानकारियाँ स्वयं दर्ज की गईं।

इस अवसर पर विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, जिला पर्यटन अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी स्व-गणना कराई गई, जहाँ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अभियान को गति प्रदान की।

जनपदीय मास्टर ट्रेनर श्री सस्मित कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने हेतु आमजन को स्व-गणना के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि नागरिक स्वयं अपनी सही एवं अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध करा सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!