• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“आवारा कुत्तों के बीच फंसा हिरण, ग्रामीण ने बचाई जान! तिलहर में इंसानियत की मिसाल”

ByTen News One Desk

May 13, 2026
67 Views

“आवारा कुत्तों के बीच फंसा हिरण, ग्रामीण ने बचाई जान! तिलहर में इंसानियत की मिसाल”


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव फतेहपुर गैसरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हिरण की जान पर बने संकट के बीच गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए उसकी जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार कुत्तों ने हिरण को चारों ओर से घेर लिया था और उस पर हमला कर दिया। तभी गांव निवासी सुनील यादव मौके पर पहुंचे और कुत्तों को ललकारते हुए दूर तक खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने घायल हिरण को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर अपने पास उपलब्ध दवा से उसका प्राथमिक उपचार किया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं वन विभाग को सूचना दिए जाने पर डिप्टी रेंजर अजय सिंह ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया। वन विभाग कर्मचारी संदीप मिश्रा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर आगे का उपचार शुरू कराया।

डिप्टी रेंजर अजय सिंह ने बताया कि हिरण को प्राथमिक उपचार के बाद 2 से 3 दिन तक पौधशाला में निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सुनील यादव की जमकर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!