नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

परिवार कल्याण डीजी डॉ. पवन कुमार ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

By Ten News One Desk

Published on:

16 Views

परिवार कल्याण डीजी डॉ. पवन कुमार ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

टेन न्यूज़ ii 04 जनवरी 2026 ii वसीम खान, ब्यूरो चीफ
रायबरेली।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने शनिवार को जनपद रायबरेली के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बछरावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डॉ. पवन कुमार सबसे पहले बछरावां सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई, लेबर रूम, ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इसके पश्चात उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाएं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू, सीएचसी बछरावां के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सहित चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

महानिदेशक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति की सराहना की।

औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं अनुशासन को देखकर महानिदेशक ने संतोष व्यक्त किया, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने राहत की सांस ली।
— रिपोर्ट: वसीम खान, रायबरेली

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment