• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सहकारी संघ पर खाद के लिए संघर्ष किसानों ने नंबर से खाद न मिलने पर किया हंगामा

ByTen News One Desk

Oct 8, 2025
239 Views

सहकारी संघ पर खाद के लिए संघर्ष किसानों ने नंबर से खाद न मिलने पर किया हंगामा



टेन न्यूज़ !! ०८ अक्टूबर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


सहकारी संघ बेला में किसानों ने खाद न मिलने पर हंगामा काट दिया। किसानों ने आरोप लगाया की सचिव अभिनाथ यादव भेदभाव करते हुए खाद बाट रहे है। जिसके बाद किसानों ने सचिव के साथ धक्कामुकि कर दी।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किसानों को लाइन से बैठाकर खाद वितरण कराया। जिसके बाद सचिव ने राहत की सांस ली। किसान गजेंद्र सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी जितापुरवा ने बताया कि संघ पर तीन किसानों के पहुंचने के बाद पहुंचे थे। लेकिन करीब दस किसानों को खाद मिल चुकी उन्हें नहीं मिल रही। वो कई दिनों से चक्कर लगा रहे है।

वही किसान अरविन्द कुमार पुत्र शोभाराम निवासी लक्षिरामपुरवा ने बताया की वो सुबह से भूखे-प्यासे खाद लेने आया है, लेकिन अन्य लोगों को खाद दी जा रही हमें नहीं दी गयी। जिससे फ़सल को नुकसान हो रहा है। सहकारी संघ बेला के अध्यक्ष विमल कुमार दुबे ने बताया की संघ में खाद पर्याप्त मात्रा में है सचिव भेदभाव करते है।

इसमें वह कुछ नहीं कर सकते। जिसकी अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!