बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

शाहपुर बेदी में किसानों की फसल हुई जलमग्न,मुआवजे की मांग

By Ten News One Desk

Published on:

37 Views

शाहपुर बेदी में किसानों की फसल हुई जलमग्न, मुआवजे की मांग

टेन न्यूज़ ii 22 दिसम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बेदी में माइनर से छोड़े गए पानी के कारण किसानों की गेहूं व लाही की फसल जलमग्न हो गई।

बीती सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो देखा कि खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें डूबने के कगार पर हैं। अचानक हुए इस नुकसान से किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार माइनर का पानी नाले के सहारे गांव के तालाब में भर गया।

तालाब के ओवरफ्लो होते ही पानी खेतों की ओर कट गया, जिससे आसपास के कई किसानों की खड़ी फसल पानी में डूब गई। प्रभावित किसानों सलीम, उमाशंकर, चंद्रपाल सिंह और अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है।

पिछले कई वर्षों से जब भी माइनर में पानी छोड़ा जाता है, तब इसी तरह खेतों में जलभराव हो जाता है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान न होने के कारण हर वर्ष, विशेषकर भीषण सर्दी के मौसम में, किसान परेशान होते हैं।

वहीं नहर विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि टेल तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से माइनर में पानी छोड़ा जाता है। जैसे ही पानी भदसान माइनर तक पहुंचता है, वह नाले के रास्ते शाहपुर बेदी गांव के तालाब में चला जाता है।

तालाब के भरते ही ओवरफ्लो पानी किसानों के खेतों में फैल जाता है, जिससे फसलें प्रभावित होती हैं। फिलहाल तख्ता लगाकर पानी को कम कर दिया गया है।

किसानों ने प्रशासन और नहर विभाग से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की क्षति से बचा जा सके, साथ ही फसल नुकसान का उचित मुआवजा भी दिया जाए।

शाहपुर बेदी में किसानों की फसल हुई जलमग्न,मुआवजे की मांग

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment