• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज की तीनों विधानसभा सीटों पर 1545 मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
7 Views

कन्नौज की तीनों विधानसभा सीटों पर 1545 मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी


निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय और वेबसाइट पर सूची उपलब्ध


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। भारत निर्वाचन आयोग ने जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के अंतर्गत मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतिम प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची जनसामान्य के अवलोकन के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट कन्नौज और जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

विधानसभावार जारी आंकड़ों के अनुसार 196-छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 553, 197-तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 492 और 198-कन्नौज (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 500 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 1,545 मतदेय स्थल होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों की अंतिम सूची देखने के लिए नागरिक जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

वेबसाइट: https://kannauj.nic.in/booth-list/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!