• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता ने सराय खास में 10 नग वीआईपी सूट सर्किट हाउस निर्माण हेतु भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

ByTen News One Desk

Mar 31, 2025
201 Views

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता ने सराय खास में 10 नग वीआईपी सूट सर्किट हाउस निर्माण हेतु भूमि पूजन कर किया शिलान्यास



टेन न्यूज़ !! ३१ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना और मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता, श्री जे0पी0एस राठौर ने लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सराय खास में 10 नग वीआईपी सूट सर्किट हाउस निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

जनपद शाहजहांपुर में स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को जनपद न्यायालय परिसर में सम्मिलित करने की सैद्धांन्तिक स्वीकृति प्राप्त होने के कारण जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तावित नयी भूमि पर सर्किट हाउस का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। जनपद के तहसील सदर में सराय खास परगना में 1.695 है0 भूमि पर निर्माण होगा।

प्रस्तावित कार्य की लागत रू0 2223.82 लाख, भवन का कवर्ड क्षेत्रफल 1732 वर्गमी०, भवन के भूतल का क्षेत्रफल 1674 वर्ग मी०, भवन के प्रथम तल का क्षेत्रफल 1244 वर्ग मी०, प्रीमियम/वी०वी०आई०पी० सूट की संख्या 02 नग, वी०आई०पी० सूट की संख्या 08 नग, अन्य आवश्यक प्राविधान बाह्रय विकास एवं हैलीपैड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!