औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज
---Advertisement---

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शीतलहर में बांटे 400 कंबल, जरूरतमंदों को मिली राहत, प्रशासन रहा मुस्तैद

By Ten News One Desk

Published on:

52 Views

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शीतलहर में बांटे 400 कंबल, जरूरतमंदों को मिली राहत, प्रशासन रहा मुस्तैद

टेन न्यूज़ ii 28 दिसम्बर 2025 ii डीपी सिंह@डेस्क
शाहजहाँपुर।
कड़ाके की ठंड और बढ़ती शीतलहर को देखते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बसुलिया एवं तिउलक में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई। इस दौरान आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में कुल 400 पात्र व असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पित है। ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असहाय न रहे, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी (सदर) एवं तहसीलदार (सदर) की मौजूदगी में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। वहीं राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहे।

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत झलक उठी। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!