• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फिरोजाबाद : टॉफी दिलाने के बहाने ले गया रिश्तेदार, डेढ़ साल के मासूम की हत्या से मचा सनसनी

ByTen News One Desk

May 31, 2026
35 Views

फिरोजाबाद : टॉफी दिलाने के बहाने ले गया रिश्तेदार, डेढ़ साल के मासूम की हत्या से मचा सनसनी


टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii अमुक सक्सेना@डेस्क न्यूज़, लोकेशन: फिरोजाबाद (शिकोहाबाद), उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेढ़ साल के मासूम की कथित तौर पर उसके ही रिश्तेदार द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मासूम आरव अपनी मां रति के साथ शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में अपनी नानी के घर रह रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते रति मायके में रहकर एक स्कूल में शिक्षण कार्य करती थीं। शनिवार को वह अपनी मां के साथ एक परिचित के घर गई थीं। इसी दौरान रिश्तेदारी में बुआ सास का बेटा विराज वहां पहुंचा और मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विराज पर एकतरफा दबाव और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और लोगों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!