शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी BIG NEWS : तिलहर की बेटी बनी PCS अफसर, क्षेत्र का बढ़ाया मान Result 2026: तिलहर में रिजल्ट का जश्न: आर.पी. सिंह पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
---Advertisement---

माय भारत शाहजहाँपुर द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साईकल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

243 Views

माय भारत शाहजहाँपुर द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साईकल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

टेन न्यूज़ !! ०१ जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

माय भारत शाहजहाँपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत बादशाहनगर के खेल मैदान में प्रातःकाल में माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा संडे ऑन साईकल कार्यक्रम के तहत साईकल रैली निकालकर फिट इंडिया व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया व

इस अवसर पर स्लो साइक्लिंग की प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें कन्हैया ने प्रथम, रामजी ने द्वितीय व कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज का कार्यक्रम फिटनेस के प्रति लोगो को जागरूक करने व लोगों में ओबेसिटी को कम करने के उद्देश्य से देश में चल रहे संडे ऑन साईकल कार्यक्रम का 25वां संस्करण है व आगामी विश्व साइकिल दिवस के दृष्टिगत है जिसे पूरे देश में फिट इंडिया मिशन व माय भारत द्वारा उत्साहपूर्वक रूप से मनाया जा रहा है, इसी के साथ उन्होंने सभी से साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित भी किया और माय भारत पोर्टल के माध्यम से नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीकरण हेतु भी सभी को प्रेरित किया।

जिला गंगा समिति से नमामि गंगे डी पी ओ डॉ विनय सक्सेना ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए संतुलित आहार के साथ साथ शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बताया व साइक्लिंग हेतु भी सभी को प्रेरित किया।

समाजसेवी मुकेश परिहार ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है और साइक्लिंग इसका एक प्रभावी माध्यम है व उन्होंने पारंपरिक खेलो को भी बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर माय भारत स्वयंसेवक आकाश वर्मा, वासुदेव वर्मा पत्रकार, डालचंद्र वर्मा,अनुज शर्मा, गोपी शंकर, दीपक, रोशनलाल, मोहन शर्मा, हरिराम वर्मा, अंशुल शर्मा, गंगेश्वर सहित भारी संख्या में युवा व स्थानियजन उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!