• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल कोतवाली के पांच उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई, सहकर्मियों ने साझा की यादें

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
6 Views

अजीतमल कोतवाली के पांच उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई, सहकर्मियों ने साझा की यादें


गैर जनपदीय स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ ने दी शुभकामनाएं, सम्मान के साथ किया विदा


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। अजीतमल कोतवाली और क्षेत्र की पुलिस चौकियों में सेवाएं देने वाले पांच उपनिरीक्षकों के गैर जनपदीय स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए समय और कार्यकाल की यादें साझा कीं। माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों में अनंतराम चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह, अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप, मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी तथा उपनिरीक्षक संजीव कुमार और ब्रजराज शामिल हैं। सभी ने कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं दीं।

विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यव्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सहयोग की सराहना की। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा सहित पुलिस स्टाफ ने सभी उपनिरीक्षकों को नई तैनाती पर बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदा किया।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!