• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा एक्सप्रेस-वे का 29 अप्रैल को उद्घाटन, कन्नौज से 20 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
3 Views

गंगा एक्सप्रेस-वे का 29 अप्रैल को उद्घाटन, कन्नौज से 20 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का भव्य उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्लावां पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कन्नौज की तीनों विधानसभाओं के विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

असीम अरुण ने की बैठक
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया।

20 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि उद्घाटन समारोह में कन्नौज जनपद से 20 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मंडल व बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

विकास को मिलेगी नई गति
‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ शुरू होने से कन्नौज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मेरठ और प्रयागराज की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी, जिससे इत्र उद्योग, किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सदर विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनें।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!