• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, स्टेशन के पास मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
2 Views

कन्नौज: चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, स्टेशन के पास मचा हड़कंप


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। कन्नौज रेलवे स्टेशन के विकास भवन के सामने एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौज से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन से अचानक एक व्यक्ति नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति चलती ट्रेन से अचानक गिरा, जिससे यह हादसा हुआ।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!