• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खानकाह ए हुसैनीया कलीमिया में भव्य इफ्तार, सैंकड़ो रोज़दारों ने किया सामूहिक रोज़ा इफ्तार

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
129 Views

खानकाह ए हुसैनीया कलीमिया में भव्य इफ्तार, सैंकड़ो रोज़दारों ने किया सामूहिक रोज़ा इफ्तार


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी,
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर नगर की प्रसिद्ध दरगाह खानकाह ए हुसैनीया कलीमिया में भव्य इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैंकड़ो रोज़दारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया। इस आयोजन ने एक बार फिर आपसी भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की।इफ्तार से पहले खानकाह परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला। रोज़दार तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं में मशगूल रहे। अज़ान होते ही खजूर और पानी से रोज़ा खोला गया तथा मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी गईं।

खानकाह के सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद मसूद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी और सैय्यद डॉ. असद अहमद कलीमी ने रमज़ान की अहमियत बताते हुए कहा कि यह महीना सब्र, शुक्र और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने बताया कि खानकाह में वर्षभर लंगर की व्यवस्था रहती है और रमज़ान के दौरान सहरी व इफ्तार के विशेष इंतज़ाम किए जाते हैं, ताकि कोई भी रोज़दार वंचित न रहे।

इफ्तार में शामिल लोगों ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया। खास बात यह रही कि कई गैर-मुस्लिम लोगों ने भी सहयोग कर गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत किया। आयोजन के दौरान व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रही और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इफ्तार के बाद सभी रोज़दारों ने मग़रिब की नमाज़ अदा कर देश-दुनिया में अमन-शांति और भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!