• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
55 Views

रायबरेली: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !!  रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो, लोकेशन: डीह, रायबरेली


रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। गोपालपुर गांव स्थित किरही नाला के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान मुकेश (पुत्र रनवीर), निवासी मंशागढ़ी नगलिया, बुलंदशहर, उनके पुत्र दिव्यांश तथा रामू (मुकेश के साले), निवासी जिरौली, अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल चंदन मिश्रा और दीपांशु पटवा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर क्षेत्र में चंदन मिश्रा की बहन की शादी थी। मुकेश अपने पुत्र और साले के साथ समारोह में शामिल होने आए थे। उन्हें लेने चंदन मिश्रा और उनका मित्र दीपांशु रायबरेली रेलवे स्टेशन गए थे। लौटते समय कार किरही नाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

सूचना मिलते ही डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज व चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!