• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
5 Views

मीरानपुर कटरा में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी संवाददाता

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। जलालाबाद रोड पर फीलनगर गांव के पास सड़क पर अचानक आए सांड से बाइक टकराने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और पांच साल की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर कॉलोनी निवासी शंकर सरकार मदनापुर में बंगाली जड़ी-बूटी चिकित्सा की दुकान चलाते थे। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद रोड पर फीलनगर गांव के पास अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। बाइक की सांड से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे शंकर सरकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। शंकर सरकार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी रत्ना सरकार और पांच साल की मासूम बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!