• Mon. Aug 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कन्नौज पुलिस लाइन में भव्य योग शिविर का आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
33 Views

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कन्नौज पुलिस लाइन में भव्य योग शिविर का आयोजन



मंत्री असीम अरुण, डीएम और एसपी ने किया योगाभ्यास, जिले भर के थानों में भी हुए कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड, कन्नौज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

योग शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी सभी से नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!