• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोरखपुर-हरिभानपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
45 Views

गोरखपुर-हरिभानपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में हुआ सामूहिक योगाभ्यास


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन: छिबरामऊ, कन्नौज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कन्नौज जनपद की तहसील छिबरामऊ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायाम कराए गए। योग प्रशिक्षकों ने शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाए रखने के लिए वॉर्म-अप, स्ट्रेचिंग तथा श्वास-प्रश्वास की क्रियाओं का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और नियमित योगाभ्यास के संदेश के साथ हुआ।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ, कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!