• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 90 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jan 2, 2026
105 Views

हमीरपुर: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 90 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०२ जनवरी २०२६ !! अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल लगभग 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित समाधान करा दिया।

शेष लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा उसकी आख्या समय से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!