हमीरपुर: बीच सड़क महिला को सब इंस्पेक्टर द्वारा लात मारने का वीडियो वायरल
टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
हमीरपुर। जनपद में एक सब इंस्पेक्टर द्वारा बीच सड़क महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तैनात सब इंस्पेक्टर शिव शंकर पांडेय ने एक महिला को लात मार दी। बताया जा रहा है कि महिला का पहले एक रिक्शा चालक से विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पर एसआई मौके पर पहुंचे थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसआई महिला को लात मारते नजर आ रहे हैं और बाद में उसे थाने ले जाया गया।
घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग उठ रही है।
