• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट, तापमान 40°C के पार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
5 Views

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट, तापमान 40°C के पार


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़, लखनऊ
प्रयागराज। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उष्ण लहर (लू) चलने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।

वर्तमान स्थिति में प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में लू का असर स्पष्ट रूप से देखा गया है, जबकि बाराबंकी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर और हरदोई में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई है। इन जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम अंतर पर रहते हुए भी अत्यधिक गर्मी का अहसास करा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार निचले क्षोभ मंडल में चल रही गर्म हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव के चलते पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 अप्रैल के बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जिससे लू का असर और तेज हो सकता है।

इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान कहीं-कहीं “ऊष्ण रात्रि” (वार्म नाइट) की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!