• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ByTen News One Desk

Dec 29, 2025
95 Views

भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर


टेन न्यूज़ ii 29 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली।

जनपद रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं टैंकर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से
ब्यूरो: वसीम खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!